गोण्डा।उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के डिक्सिर गाँव की निवासिनी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिक्सिर में भर्ती कराया गया था। जहाँ हालात ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने जिला महिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया था। जिला महिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई थी।जिससे क्षुब्ध ग्रामीणो ने धरना प्रदर्शन कर डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी।
उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिक्सिर के मजरा तिवारी पुरवा निवासी रामनाथ कोरी पुत्र फेरई कोरी ने थाने में दी तहरीर दी। दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की पत्नी को डिलीवरी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिक्सिर में भर्ती कराया था। जहाँ डाक्टर सीमा सिंह ने लापरवाही पूर्वक दवा की। जिससे बच्चे की मां के पेट में ही हो गई। पत्नी की हालात ज्यादा खराब होने लगी तो उसे गुमराह कर गोण्डा जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पीड़िता की भी मौत हो गई। जिसे पीएम के लिए भेजा गया। शव को देख परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर हो गया। शव को उमरीबेगमगंज थाने के सामने रखकर प्रदर्शन कर दिया। और कहा की जब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं होगा तब तक अन्तिम संस्कार नही किया जायेगा।सूचना मिलते ही रात में ही एएसपी ने परिजनो को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया और मुकदमा पंजीकृत करने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इस बाबत थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज नरेन्द्र प्रताप राय ने बताया की मृतका के पति की तहरीर पर डॉक्टर सीमा सिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जाँच की जा रही है।

