इमरान अहमद
गोंडा।आंगनवाणी कार्यकत्री प्रमिला देवी की गुरुवार की दोपहर गन्ने के खेत में गला दबाकर हत्या कर आरोपी शव को छोड़कर फरार हो गए। मामले में प्रधान प्रतिनिधि कोटेदार देव कुमार तिवारी ने कोतवाली इटियाथोक दिलीप कुमार, राम मुनीजर और दुरपता के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। आंगनवाणी कार्यकत्री प्रमिला देवी की हत्या के मामले में कोतवाली इटियाथोक में तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इटियाथोक पुलिस ने मामले में दो आरोपी दिलीप कुमार और राम मुनीजर को गिरफ्तार कर पूंछताछ के लिए कोतवाली इटियाथोक ले आई है। गुरुवार की दिन दहाड़े हुए इस हत्या से गांव में सन्नाटा छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनीत जैसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक एमके रावत, सीओ शिल्पा वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। घटनास्थल पर डाग स्क्वायड टीम, फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य को संकलन किया। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर नजर बनाए हुए है। प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक दुर्गविजय सिंह ने हत्या के जल्द खुलासे की बात कही है।

