प्रमोद पांडे
गोंडा।परसपुर के राजा टोला में सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह की हत्या के मामले को लेकर बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने हजारों की संख्या में बैठक की,जिसमें आरोपियों के सामाजिक बहिष्कार का एलान करते हुए कहा गया कि उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा।इसके साथ ही उनके परिवार से रोजी-रोटी का संबंध भी तोड़ने का फैसला लिया गया।बैठक में लोगों ने प्रशासन से पूरे परिवार को जिले से बाहर करने की माँग उठाई है।
आपको बता दें कि परसपुर राजा टोला के रहने वाले सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह की चुनावी रंजिश को लेकर 19 जुलाई को हत्या कर दी गई थी,हत्या का आरोप भाजपा सभासद उदयभान सिंह उर्फ ललन सिंह और उनके परिवार पर है।एक तरफ़ जहाँ घटना को लेकर पूरे जिले में आक्रोश व्याप्त है।वहीं इसी मामले को लेकर बुधवार को राजा टोला गांव के लोगों ने एक बैठक की।जिसमें ओमप्रकाश सिंह की निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई।शोक सभा के बाद गांव लोगों की पंचायत बैठी।
पंचायत में सब की सहमति से हत्या रूपी लल्लन सिंह और उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया गया।बैठक में तय किया गया कि गांव में कोई भी व्यक्ति उनके परिवार से किसी तरीके का कोई संबंध नहीं रखेगा,हत्या रूपों को गांव के भीतर घुसने नहीं दिया जाएगा।एवं अगर कोई भी व्यक्ति पंचायत के फैसले का विरोध करता है तो वह उसे संबंध रखता है,तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा।परसपुर विकासखंड क्षेत्र के जितने गांव के एक समुदाय के लोग हैं इस परिवार का खानपान बंद किया जाएगा।इस फैसले पर सहमति बनाने के लिए विकासखंड के सभी गांव से महापंचायत भी की जाएगी।बैठक में लोगों ने जिला प्रशासन से बुलडोजर लगाकर आरोपी का मकान ढहने,तथा आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसकी संपत्ति जप्त करने मांग की गई।बैठक में अरुण कुमार सिंह,विश्वनाथ सिंह,प्रशांत सिंह,विजय सिंह,आशीष सिंह,कमल सिंह,शंकर दयाल सिंह,मनोज सिंह,बृजभान सिंह,राहुल सिंह,माता प्रसाद सिंह,सुनील सिंह समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

