कर्नलगंज,गोण्डा।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा का प्रतिनिधि मण्डल मंगलवार को परसपुर राजाटोला पहुंचा। सपा नेता ओम प्रकाश सिंह की दिन दहाड़े घर में घुसकर की गई निर्मम हत्या से आहत परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।और पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाया है।
सपा प्रतिनिधि मंडल इस प्रकरण में अपनी रिपोर्ट सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देगा। सपा प्रतिनिधि मंडल से मृतक की बेटियों ने अपने बाप के हत्याकांड की जांच की मांग सीबीआई से, सरकारी नौकरी व आर्थिक मुआवजे की मांग की है। पीड़ित परिवार के घर पहुंचने वाले सपा प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, लोकसभा प्रत्याशी रहे कैसरगंज भगतराम मिश्रा, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, सपा नेता सूरज सिंह व पूर्व सदस्य विधान परिषद महफूज खां रहें।

