पप्पू अंसारी
अयोध्या।पवित्र नगरी की राम नगर कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सुबह से ही सैकड़ो शिव भक्तों की भीड़ लगी रही।शिव भक्तों ने शिव मंदिर में विराजमान प्रभु महादेव को जल,दूध व अन्य सामग्रियों से अभिषेक कर उनसे अनेकों मन्नतें मांगे। और हर-हर महादेव के उद्घोषों के साथ महादेव को खुश करने के लिए उध्दोष किया।
इस दिव्य मौके पर मंदिर के मुख महंत गणेश राय दास ने बताया कि सिंधी समाज का अति प्राचीन शिव मंदिर है।सिंधी समाज के विभाजन के बाद यहां मंदिर स्थापित हुआ है।तभी से हर सोमवार को भक्तों महादेव का जलाभिषेक कर दर्शन,पूजन करते हैं। श्रावण मास और शिवरात्रि पर्व पर भक्तों के संख्या काफी बढ़ जाती है।भक्त जलाभिषेक,भजन,कथा व आरती कर महादेव को प्रसन्न करते हैं।और प्रभु महादेव उनकी सारी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।श्रावण मास पर महंत ने सभी देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

