गोंडा।सोमवार को डीएम व एसपी तरबगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना और उन्हें त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारियों को बताते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच,कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी तरबगंज, क्षेत्राधिकारी तरबगंज, तहसीलदार तरबगंज, कोतवाल तरबगंज, राजस्व व पुलिस के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

