वजीरगंज,गोंडा।प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक शुक्रवार को डाकबंगले पर सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेशमणि मिश्र की उपस्थिति में ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया।

चुनाव प्रभारी अभिमन्यु मिश्र ने बताया कि ब्लॉक संरक्षक पद पर रामप्रकाश द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार,महामंत्री शिवकुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार मौर्य,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश पांडेय, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, अरुण सिंह, सुनीला सिंह, धर्मवती सिंह, मंत्री शिववरदान सिंह, ऑडिटर अनिल सिंह, प्रचार मंत्री रामसुमिरन, मीडिया प्रभारी जितेंद्र आजाद, सयुंक्त मंत्री दिलीप वर्मा व सरोज तिवारी तथा संगठन मंत्री कृष्ण कुमार व सुमन ओझा को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्र ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षामित्रों के अधिकारों के लिए सजग रह कर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, अनिता सिंह, माधुरी सिंह, नीलम तिवारी, अमरजीत चौहान सहित तमाम शिक्षामित्र मौजूद रहे।

