{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
गोंडा।गोंडा-अयोध्या हाईवे पर वजीरगंज कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बाइक सवार अमित सिंह 20 वर्ष पुत्र सूर्य विलास सिंह निवासी ग्राम पैतेपुर थाना छावनी जनपद बस्ती से शनिवार सुबह घर से गोंडा जा रहा था कि वो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें बाइक सवार गोण्डा की ओर जा रहा था वो वजीरगंज सीएचसी के पास पहुंचा ही था कि अयोध्या की ओर से आ रहा तेज रफ्तार टैंकर ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची वजीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। दुर्घटना की सूचना वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने परिजनों को दी है। बेटे की मौत की खबर सुन मृतक के परिजन अपना आपा खो बैठे हैं।

