गोंडा।जिले के तरबगंज तहसील तहसील क्षेत्र के एक गांव में अनोखी बारात लेकर दूल्हा ससुराल पहुंचा।कारण कि तरबगंज तहसील की डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं। इन गांवों की हजारों की आबादी बाढ़ के दलदल से प्रभावित है। सड़कों पर अधिक पानी होने से लोग बारातियों और दुल्हनों को नाव के सहारे ही लेकर आ जा रहे हैं।

एक ऐसी ही तस्वीर तरबगंज तहसील की ग्राम पंचायत ब्योंदा माझा का है। यहां दूल्हे ने अपनी बारातियों को नाव के सहारे ही ससुराल ऐली परसौली गांव लेकर आया। नाविक ने बड़ी सावधानी के साथ नाव चलाकर दुल्हन के घर दूल्हे और बारातियों को सकुशल पहुंचाया। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे दुल्हन को विदा कराकर उसी नाव से दूल्हा ने दुल्हन लेकर ब्योंदा माझा बाजार पहुंचा। उसके बाद बाराती अपनी गाड़ी व दूल्हा ने अपनी दुल्हन के साथ दूसरी गाड़ी में बैठ कर दुल्हन पिया घर पहुंची।

