गोंडा।अधिवक्ता परिषद द्वारा सिविल बार एसोसिएशन सभागार में नये आपराधिक कानूनों की जानकारी के लिए स्वाध्याय मंडल का आयोजन किया गया।जिसमें तीनों नए अधिनियम पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में अवध प्रांत के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि नये आपराधिक कानून सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बसंत शुक्ला ने कहा कि तकनीक आधारित कानूनों से प्रक्रिया आसान होगी जिससे समयबद्ध तरीके से मुकदमों के निस्तारण में मदद मिलेगी। संरक्षक घनश्याम पांडे ने कहा कि अधिवक्ता परिषद का एक उद्देश्य अधिवक्ताओं को समय समय पर विधिक जानकारी से अवगत कराना भी है, इसीलिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संगम लाल द्विवेदी, चंद्रशेखर सिंह, विनय कुमार सिंह, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजलाल तिवारी, के के द्विवेदी व अजय तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धन लाल तिवारी व संचालन महामंत्री जय प्रकाश सिंह ने किया।इस अवसर पर सोनू दुबे,भारती पाठक, अलका श्रीवास्तव,शैलेंद्र मिश्रा,डीपी ओझा,आनंद राज सिंह,बलराम बाबू शुक्ला,कृष्ण प्रताप सिंह,बृजेंद्र सिंह,अनीता साहू,अमित कुमार पाठक,संजीव पांडे,नरेंद्र सिंह राणा,रमेश चंद्र गुप्ता,सुरेंद्रनाथ मिश्रा,योगेश्वर दत्त पांडे,उमेश कुमार सिंह, उमानाथ गोस्वामी,नीरज कुमार शुक्ला,राम नरेश यादव,महेंद्र प्रताप सिंह, शिवम,आलोक मिश्रा,पंकज भट्ट,प्रमोद कुमार तिवारी,राजकुमारसिंह,अंबेकेश्वर प्रताप सिंह,अरविंद कुमार सिंह, सिपाही लाल यादव,दिवाकर सिंह,शैलेंद्र श्रीवास्तव,सुनील कुमार ओझा,अशोक कुमार पाठक, मदन मोहन त्रिपाठी, जितेश कुमार भट्ट,अनूप तिवारी,राघवेंद्र सिंह,सिम्मी,प्रभात कुमार श्रीवास्तव, उमापति शुक्ला,लालजी मिश्र,राकेश द्विवेदी,मनोज कुमार मिश्रा,मनमोहन मिश्रा,अवनीश घर द्विवेदी,रामबाबू तिवारी,शुभम शुक्ला,राम बुझारत द्विवेदी सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित थे।

