नवाबगंज,गोंडा।शुक्रवार को वनमहोत्सव के तहत टिकरी रेंज पर मुख्य अतिथि मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने पौधरोपण किया।वहीं नवाबगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत परसापुर थनवा गांव में वीडीओ व प्रधान ने भी पौधरोपण किया है।

शुक्रवार को टिकरी रेंज पर मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने वनविभाग द्वारा आयोजित वनमहोत्सव अभियान के तहत पौधरोपण किया।इस दौरान मौजूद लोगों को विधायक ने उनके घरों के आसपास लगाने के लिये पौधे भी बांटे।इस अवसर पर विधायक का टिकरी रेंज अधिकारी विनोद कुमार नायक ने बुक देकर स्वागत किया।जबकि परसापुर थनवा गांव में वीडीओ विजयकांत मिश्रा,प्रधान वीपतराम,एडीओ पंचायत मनोज गुप्ता समेत तमाम लोगों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे,जनार्दन प्रसाद तिवारी,बाबूलाल शास्त्री,विजय उपाध्याय,संतोष कुमार उर्फ थुल्लुर शुक्ला,रज्जन पांडेय,रामबहादुर चौहान,सुनील कुमार,अंकित चौहान,पिंकू सिंह,आज्ञाराम मौर्या,बालक राम,विवेक सिंह,नंदगोपाल श्रीवास्तव वनदरोगा,वनरक्षक मनीष सिंह,योगेश मिश्रा,रामपाल,रामकेश,रामसेवक,पशुपतिनाथ शुक्ला,रामकुमार, सुरेन्द्र यादव,मंगल,रामकुमार,रजनीश मिश्रा,राजू यादव,मुकेश समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

