गोंडा।मौजूदा समय पौधारोपण के लिए अनुकूल है इस का लाभ लेते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण कर धरती को हरा भरा बनाने में सभी लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। यह विचार भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने प्रधानाचार्य के० के० सिंह व कालेज स्टाफ के साथ महाराजा देवी बक्स सिंह इंटर कॉलेज नगर पंचायत तरबगंज में पौधारोपण करते हुए अपन विचार व्यक्त किया।

बु
धवार को महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल प्रधानाचार्य के० के० सिंह उपप्रधानाचार्य आर० के ०सिंह,रितेश प्रताप सिंह रंजय सिंह,सीताराम पांडेय करुणाकर पांडेय,राकेश चौबे रोहित कुमार,अतवरी लाल,सुरेश कुमार,संतोष कुमार इंटर कॉलेज के परिसर में पौधारोपण किया और पौधों की हिफाजत के लिए ट्री गार्ड लगाया गया।
प्रधानाचार्य के० के० सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा पदाधिकारी घनश्याम जायसवाल प्रत्येक वर्ष मेरे विद्यालय में पौधरोपण करते हैं। और छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के प्रति प्रेरित करते हैं। उनकी इस पहल से पौधारोपण जल अभियान बन गया है। इसके लिए उन्होंने श्री जायसवाल के कार्यों की सराहना की।
प्रधानाचार्य ने कहा कि पीपल और बरगद 24 घंटा ऑक्सीजन देते हैं।
बड़े स्थानों पर इन पौधों का अधिक से अधिक पौधरोपण होना चाहिए। जिसे शुद्ध हवा और पंछियों को भोजन की व्यवस्था हो सके। इसके अलावा घरों पर फलदार वृक्षों के साथ-साथ छायादार वृक्षों का पौधारोपण करना चाहिए। बीते माह अधिक गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था जिनके घरों के आसपास पेड़ पौधे थे वहां का तापमान कम रहता था लोगों को राहत मिलती थी। इसलिए पौधारोपण और उनकी हिफाजत बहुत जरूरी है।
कटहल का पौधा रोपण किया
घनश्याम जायसवाल ने कहा कि समाज में कुरीतिया फैली हैं कि जो कटहल का वृक्ष लगाता है उसकी मृत्यु हो जाती है। इस वजह से लोग कटहल का पेड़ नहीं लगा रहे हैं। कुरीतियो को दूर करने के लिए वह लगातार पौधारोपण कर रहे हैं। और कटहल का भी पेड़ लगा रहे हैं। जिससे लोगों के अंदर यह भय दूर हो जाए और लोग कटहल का भी पेड़ लगा सके जिससे काफी मात्रा में सब्जी मिले और लोगों की आमदनी बढ़ सके।

