बेलसर,गोंडा।धरती को वृक्ष के आभूषण से सजाइए,सही मायने में वृक्ष ही धरा का आभूषण है।यह बात दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कालेज मंगुरा बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अतुल कुमार द्विवेदी ने भारतीय स्टेट बैंक के 69 वें स्थापना दिवस पर पौध रोपण के बाद कहा।
श्री द्विवेदी ने कहा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति कम से कम दस पौधे लगाना चाहिए चाहिए। प्रधानाचार्या प्रतिभा तिवारी ने कहा वृक्ष ही हमें प्राण वायु देते है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके पर्यावरण हो शुद्ध रखते। पर्यावरण को यदि शुद्ध रखना है तो पौधरोपण करना जरूरी है। वरिष्ठ शिक्षक शिव शंकर नाथ मिश्र ने कहा मिट्टी कटान की रोकथाम,आंधी तूफान की रोकथाम संतुलित मौसम वृक्ष से ही संभव है। वृक्ष लगाने के साथ साथ उसके सरक्षण की जिमेदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर शशांक मिश्र सहायक शाखा प्रबंधक,विकास मिश्र अधिवक्ता जगदीश सिंह,सुनील,प्रियंका गुप्ता,रीना सिंह,सुनीता तिवारी,ललिता,अजय मिश्र,संतोष पांडेय,राकेश पांडेय,विशाल पांडेय,रेनू,विंदू तिवारी,सत्य देव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

