उमरीबेगमगंज,गोंडा।उत्तर प्रदेश सरकार अवैध कब्जा ढहा रही है तो वहीं भू-माफियाओं को सीएम के आदेश का डर और न ही पुलिस का।
तहसील तरबगंज के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र की ग्राम अमौठी निवासी केशव राम व राम चन्दर पुत्र दरबारी ने एसडीएम तरबगंज व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित द्वारा दिए गये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के दबंग किस्म के लोगों ने उसकी भूमि पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कर रहे हैं।

पीड़ित ने पत्र में यह भी लिखा है कि वह बाहर रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का पेट पालता है। घर पर उसकी पत्नी, बेटी और भाई रहते हैं। गांव के ही दबंग व्यक्ति ने उसकी खतौनी के भूमि पर अवैध निर्माण कार्य शुरू किया। पीड़ित की पत्नी व उसका भाई विरोध किया तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की पत्नी ने सूचना उमरी बेगमगंज थाने में की। और कहा तरबगंज एसडीएम न्यायालय में हदबरारी का मामला चल रहा है। पैमाइश न होने तक अवैध निर्माण रोकने की गुहार लगाई। परन्तु मित्र पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। पीड़ित के शिकायती पत्र पर उप जिलाधिकारी तरबगंज ने प्रकरण विचाराधीन रहने तक निर्माण कार्य को रोकने का आदेश दिया था। स्थगन आदेश के बाद भी उमरीबेगमगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि दबंग भू- माफिया जबसे उसकी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य शुरू किया है उसी दिन से उसका भाई और पत्नी थाने और तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।और दबंगों ने मौके का फायदा उठाते हुए अवैध मकान पर रात में छत भी डाल लिया।

पीड़ित का आरोप है कि दबंग अवैध निर्माण के कब्जे को हटाने से मना कर रहे हैं। और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी खतौनी की जमीन से अवैध निर्माण को हटवाकर भूमि खाली कराई जाय।

