गोंडा।शनिवार सुबह पानी बरसने और आकाशीय तड़तड़ाहट से आकाशीय बिजली एक व्यक्ति के ऊपर गिर गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर में मातम छा गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक के चाचा राम सुमिरन पुत्र राम लौटन निवासी ग्राम पंचायत भमैचा के मजरा बेनीपुर हरदोपट्टी थाना मोतीगंज ने पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि मेरा भतीजा शिव बहादुर पुत्र स्वर्गीय राम जग उम्र करीब 40 वर्ष का है। शनिवार की सुबह खेत में मेढबंदी करने जा रहा था। कि उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। और मृतक के घर में कोहराम बरपा हो गया। मृतक के चाचा ने सूचना उच्च अधिकारियों को दी है। थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रतिभा सिंह ने तहरीर मिलते ही अपने हमराहियों के मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा भर शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

