गोंडा।इटियाथोक सहित आसपास क्षेत्र में समाज के हर वर्ग के लोगो को शिक्षा से जोड़ने और शिक्षा की अलख जगाने वाला सितारा वरिष्ठ अधिवक्ता राम विलास मिश्रा शनिवार की देर रात बुझ गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने अन्तिम सांस ली वह 83 वर्ष के थे। हाल ही में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मिश्रा के सीने में दर्द की शिकायत होने पर परिवार के लोग इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती करवाया। शनिवार की देर रात इलाज के दौरान हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इटियाथोक सहित आस-पास के लोगो ने उनके पैतृक आवास बिरमापुर पहुंचकर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। परिवार के बड़े बेटे कर्नल अजय कुमार मिश्रा ने बताया दो सप्ताह पूर्व सीने में दर्द की शिकायत होने पर लारी कार्डियो विभाग लखनऊ में भर्ती करवाया गया था। हालात में सुधार होने पर डाक्टर ने घर भेज दिया। दो दिन पूर्व हालत बिगड़ गई आनन फानन में परिवार के लोग लखनऊ ले गए शनिवार देर रात इलाज के दौरान हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। परिवार के लोगो ने उनका अन्तिम संस्कार अयोध्या में किया।
1941 में जन्मे राम विलास मिश्रा इटियाथोक क्षेत्र के कई विद्यालयों के संस्थापक सदस्य थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रावि नए गांव से शुरू हुई, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज गोंडा से इण्टर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की। गोंडा में इन्होंने वकालत शुरू की उसके बाद 1962 में इटियाथोक में जनता इण्टर कालेज की स्थापना की। क्षेत्र में इंटर कालेज की स्थापना होने से सभी वर्ग के लोगो को फायदा मिला। उसके बाद कस्बा इटियाथोक में बाल विद्या मन्दिर जूनियर हाईस्कूल की स्थापना कर क्षेत्र के लोगो को शिक्षा की सौगात दी। क्षेत्र में बालिक शिक्षा के लिए इन्द्र कुंवरि इंटर कालेज के साथ-साथ मार्डन कान्वेंट स्कूल की भी स्थापना की। क्षेत्र के लोगो को स्नातक शिक्षा ग्रहण करने के लिए श्रीराम तीर्थ मिश्र स्मारक महाविद्यालय की शुरुवात कर क्षेत्र के लोगो को सौगात दी।
# श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग
वरिष्ठ अधिवक्ता राम विलास मिश्रा के निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक आवास बिरमापुर में सिविल बार एसो0 के अध्यक्ष संगम लाल दुबे, बार एसो0 अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, महामंत्री चंद्रमणि तिवारी, अधिवक्ता दिनेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य हाजी अनवर शकील चौधरी, हाजी शहबान चौधरी, प्रधान ज्योतिचन्द्र तिवारी, डा0 सुरेंद्र नाथ तिवारी, अनुराग मिश्रा, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र मौर्य, कमलकांत शुक्ला, शाहिद इदरीसी, सिरताज अली, दामोदर प्रसाद शुक्ल, पीडी मिश्र, डा सत्य देव तिवारी, मधुसूदन शुक्ल, आशीष तिवारी, विश्व नाथ तिवारी, हरीश तिवारी, पदुम नाथ तिवारी, संजय पांडेय, बृजेश कुमार, चंद्र प्रकाश वर्मा, राजेश तिवारी, जगदम्बा दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

