कर्नलगंज,गोण्डा।थाना कटरा बाजार क्षेत्र में एक घर के सामने खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम निंदूरा (जोगिन पुरवा) निवासी गुलाब आलम खान ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर में लिखा है कि 22 जून को उसकी बुलेट मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी थी। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर आया तो वहां बुलेट की जगह पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खड़ी मिली। काफी तलाश करने के बावजूद उसकी बुलेट मोटरसाइकिल नहीं मिली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है व शीघ्र ही खुलासा किया जायेगा।

