गोण्डा।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डाक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला को जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है।इनकी देखरेख में जनपद की जिला व तहसील इकाइयों का गठन किया जाएगा।केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद की जिला इकाई सहित समस्त तहसील इकाइयों को निलम्बित कर दिया गया था। जुलाई माह में पुनर्गठन किया जाना है।
संगठन के नियम के अनुसार जिला इकाई व जिले की सभी तहसीलों में इकाई का गठन होगा।इस गठन में 11 सदस्यों का होना जरूरी है।संगठन व जिला प्रभारी गोंडा अविनाश श्रीवास्तव ने डॉक्टर सतीश चंद्र शुक्ला के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उम्मीद करते हैं कि गोंडा जिले की प्रिन्ट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया के पत्रकार साथी पत्रकार एकता की इस कड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।

