गोण्डा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रांजल मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
ये है प्रकरण
28 जून 2024 को थाना को0 नगर के उ0नि0 अमरनाथ अपने हमराहियो के साथ क्षेत्र भ्रमण में शांति व्यवस्था हेतु रवाना थे मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त मिली कि गायत्रीपुरम चौराहे से लखनऊ रोड की ओर एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅच उक्त अभियुक्त को रोक टोक कर चेक किया तो उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
ये हुआ गिरफ्तार
प्रांजल मिश्रा पुत्र श्रीकान्त मिश्रा नि0 पूरे शिवा बख्तावर को0 नगर जनपद गोण्डा।
ये सामान पुलिस ने किया बरामद
01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस।
इन धाराओं में दर्ज मुकदमा
मु0अ0स0-473/2024 धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
पुलिस टीम में शामिल
उ0नि0 अमरनाथ
हे0का0 मनोज कुमार यादव व
का0 विजय कुमार सिंह टीम में रहे।

