कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे के बगल खेत में बबूल के पेड़ पर एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला।देखते ही देखते खेत में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेजा है।
सोमवार सुबह कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम जंहगिरवा स्थित गोंडा-लखनऊ हाइवे के बगल खेत में लगे बबूल के पेड़ में रामफेरे लोध उम्र 60 वर्ष का शव धोती के फंदे से लटकता देखा गया। बताया जा रहा है कि रामफेरे अपने पैतृक घर पर कम बल्कि अक्सर अपने लड़की के घर पर रहता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पूंछताछ के बाद शव का पंचनामाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

