गोंडा।अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रांतीय चेयरमैन शाहनवाज आलम के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को मिले जनसमर्थन का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि नफरत और भाई चारे के खिलाफ मुहब्बत की आवाज बुलंद करने वाले राहुल गांधी के साथ आकर जिस तरह हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई अगड़े पिछड़े वंचित शोषित समाज ने देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारा साथ दिया है। और पवित्र नगरी अयोध्या की सीट जिताकर पूरे देश को एक अलग संदेश दिया।

शहर अल्पसंख्यक अध्यक्ष वसीम सिद्दीकी ने कहा मंहगाई,बेरोजगारी जैसे आम आदमी के मुद्दों पर वोट देकर बीजेपी के नफरत और धर्म की राजनीत को जनता ने नकार कर 400 पार का नारा देने वालों को जनता ने 240 पर रोक कर बता दिया, कि देश मुहब्बत और भाईचारे से चलेगा।नफरत करने वाले हमेशा फेल रहेंगे।
सभासद शाहिद अली कुरेशी ने कहा कि नफरत की राजनीत करने वालों को जनता ने बहुमत से दूर कर दिया।जोड़-तोड़ के बल पर भले ही बीजेपी आज सत्ता पर काबिज हो गई है। लेकिन जल्द ही इंडिया गठबंधन सत्ता में आयेगा।
इस मौके पर जिला महासचिव अरविंद शुक्ला, चांद खान, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वाजिद अली, टीएम फारुकी, जंटिल पांडेय, पवन पाठक, जुबेर खान, सल्लन खान, अबसार अहमद, मो सलीम, आफताब अहमद, फिरोज अहमद, आरिज, मो० सफी मौजूद रहे।

