कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव के पास दो बाईक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।
घटना कोतवाली कर्नलगंज की ग्राम नकहरा का है। नकहारा निवासी चुनई प्रसाद बाइक पर सवार होकर कहीं गया था, वह बंधे से होकर वापस घर आ रहा था। कि सामने से काफी तेज गति से आ रही बाइक टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

