गोण्डा।जिले के धानेपुर थाना के अंतर्गत ग्राम पृथ्वी पालगंज ग्रंट निवासी भीखी पुत्र ढोढे़ ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि ग्राम पूरे दत्त थाना धानेपुर निवासी विनोद,बब्बन शुक्ला व उनका नाती और दद्दन शुक्ला ने पीड़ित से मकानभूमि देने के बदले में ढाई लाख रुपए ले लिए। पीड़ित अनपढ़ व्यक्ति है उसी का फायदा उठाते हुए उक्त भूमि का बैनामा भी नही किया। और ना ही कोई कागज दिये जबकि पीड़ित उक्त भूमि पर विगत 80 वर्षों से रह रहा है।
16 जून को सुबह लगभग सात बजे दबंग बब्बन शुक्ला, दद्दन शुक्ला पुत्र गण विनोद शुक्ला अपने दो सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और पीडित के घर मे घुसकर लूटपाट की तथा मां बहन की भद्दी_भद्दी गलियां देते हुए जान से मारने डालने की धमकी देने लगे तथा घर की महिलाओं को भी नंगा करके उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। डरवश पीड़ित व उसका परिवार जैसे ही घर से बाहर निकले दबंगों ने पीड़ित के पक्के मकान को ट्रैक्टर से गिरा दिया और पीड़ित के सभी सामान को ट्रॉली पर लादकर ले गए। जाते-जाते दबंगों ने पीड़ित व उसके परिवार से यह भी कहा कि उक्त मामले की सूचना तुम लोगो ने यदि पुलिस में दिया या कचहरी के चक्कर में पड़े तो हम तुम्हें व तुम्हारे पूरे परिवार को जेसीबी से खुदवा कर जिंदा जंगल में दफन कर देंगे पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी उक्त भूमि विवाद का एक वाद सिविल जूनियर डिवीजन के यहां लंबित होने के बाद भी दबंगो द्वारा की गई उक्त घटना पर देखते हैं कि योगी सरकार की पुलिस क्या कार्यवाही करती है।
पीड़ित ने जैसे तैसे 100 नंबर के पुलिस को बुलाया और योगी के पुलिस ने उल्टे पीडित से ही ₹1000 ले लिएऔर कार्यवाही के नाम पर आश्वासन देकर चली गई थाना धानेपुर मे भी कोई सुनवाई ना होता देख पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने न्याय की का आश्वासन दिया देखना यह होगा कि थाना धानेपुर की निष्क्रिय बेलगाम पुलिस पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद क्या कार्यवाही करती है।

