अतीक़ राईन
गोण्डा।मनकापुर कस्बे में सोमवार को ईद-उल-अज़हा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सुबह ही में जामा मस्जिदों व ईदगाहों में हजारों की संख्या में मोमिनो ने अकीदत व एहतराम के साथ ईद-उल-अज़हा की विशेष नमाज़ को अदा कर मुल्क में अम्न, खुशहाली व तरक्की के साथ गर्मी से निज़ात के लिए खुदा से दुआ किया। इस के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी,इस के साथ कुर्बानी व दावतों का सिलसिला शुरू हो गया।एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन अपने दलबल के साथ तैनात रहा।

बताते चले कि ईद-उल-अज़हा का त्यौहार दो नबियों इब्राहीम और उनके बेटे इस्माइल की याद में मनाया जाता हैं।मुस्लिम समाज के लोग इस ख़ास दिन पर ख़ुदा की राह में कुर्बानी पेश करते हैं।इस मौके पर सुबह से ही जामा मस्जिदों व ईदगाहों पर हजारों की संख्या में नमाजियों का हुजूम जमा होना शुरू हो गया था।निर्धारित समय पर जामा मस्जिद ख़ातिबो व पेश इमाम मौलाना मुनव्वर अली खां ने ईद-उल-अज़हा की विशेष नमाज़ को अदा करा कर सभी के हक़ में दुआ माँगी।त्यौहार को लेकर बच्चों में कुछ ज्यादा उत्साह दिखा।आसपास लगे मेले का जमकर लुत्फ़ उठाया।
मछली गांव बाजार ,जिगना ,झिलाही बाजार व मनकापुर नगर सहित दर्जनों मस्जिदों व ईदगाहों में खुशनुमा माहौल में अकीदत के साथ नमाज़े ईदुल अज़हा अदा की गयी ।एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे पुलिस टीम को हर चप्पे पर तैनात किया गया था। जिससे ईद-उल-अज़हा का पर्व सकुशल संपन्न हो सकें।

इस दौरान जामा मस्जिद सदर अकील राईन, प्रबंधक तनवीर खान, अजीजुल हसन,तौफीक राईन ,मो वसीम, गुड्डू कुरैशी, डॉ शमशुद्दीन,शाहिद,अनीस राईन व मुस्तकीम,अबू अनस,शाहबाज़,अल्ताफ,अताउल्लाह आदि मौजूद रहें।
वहीं नगर स्थित मदरसा दारुस्सलाम में भी ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण अदा की गई।जिसमें मौलाना अनवार कासमी ने नमाज अदा कराई।इस मौके पर अब्दुल मन्नान सभासद,इकरार अहमद खान,हाफिज रिज़वान,हाजी इसराइल,नईम खान,करम अली,डॉक्टर इक़बाल हाशमी,जमाल इलाही,फजलुर्रहमान हाशमी आदि लोग मौजूद रहे

