गोंडा।एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में जिले को मिले नये पीआरवी वाहनों को प्र0नि0 डायल-112 द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व आपाताकालीन पुलिस सेवा को प्रभावी व बेहतर बनाने के लिए डायल-112 मुख्यालय से जनपद को अतिरिक्त 20 नये चार पहिया वाहन (स्कार्पियो) व 15 दो पहिया वाहन (पल्सर) मिला हैं। पुलिस लाइन में प्र0नि0 यूपी-112 रामपाल यादव ने हरी झण्डी दिखाते हुए पीआरवी वाहनों को रवाना किया ,जो सम्बन्धित थानों के क्षेत्रान्तर्गत तैयार किए गये रूट चार्ट के अनुसार फील्ड में आपरेशनल किया गया है।

एसपी द्वारा डायल-112 में नये पीआरवी वाहनों के शामिल होने से आपातकालीन पुलिस सेवा और बेहतर तथा प्रभावाशाली होगी। नये पीआरवी वाहनों के आऩे से तैनात पीआरवी वाहनों की सघनता में वृद्धि होगी जिससे किसी भी घटना की सूचना पर रिस्पांस टाइम में सुधार करने में मदद मिलेगी। जिले में कुल 49 चार पहिया वाहन व 26 दो पहिया वाहन की संख्या हो गई है ।
पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है। की सभी संबंधित अपने अपने क्षेत्रों में प्राप्त हो रहे डायल 112 के इवेंट्स का विश्लेषण कर नए सिरे से PRV वाहनों का रूट चार्ट तैयार करें ।

