मोहम्मद सलमान
बलरामपुर।नगरपालिका परिषद के सभागार में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ०मीनाक्षी चौधरी की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स व संचारी दस्तक अभियान के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई, एंटी मलेरिया दिवस 1 जून से 30 जून तक मनाया जा रहा है। गर्मी को दृशगत रखते साफ-सफाई नालों की सफाई,दवाओं का छिड़काव आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प्रत्येक माह नगर पालिका परिषद सभागार में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से नगर क्षेत्र में चल रहे हैं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित किया जाता है।
नगर ब्लॉक में चल रहे टीकाकरण के लिए निदेशक द्वारा नगर पालिका से एक अधिकारी कर्मचारी को टीकाकरण नोडल नामित किए जाने के संबंध पर चर्चा की।
जिसमें नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, अर्बन हेल्थ कंसल्टेंट देवीपाटन मंडल अरूण कुमार वर्मा,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रवि कुमार नगरिय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फार्मासिस्ट समीर अहमद सिद्दीकी,नगर शिक्षा विभाग से अरुण मिश्रा प्रतिनिधि,फील्ड मॉनिटर WHO रवि,अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

