गोंडा।जनपद के आजाद नगर बाजार में ट्रांसफर में लगे जर्जर केबल व एल टी खूंटी मंगलवार सुबह जल गई।जो गुरूवार शाम को बदली गई। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते 54 घंटे के बाद नई केबल व खूंटी विभाग द्वारा लगवाया गया। जिससे बाजार की बिजली गुल रही। बाजार के लोग काफी परेशान रहे। आजाद नगर बाजार के लोग तीन दिन से रतजगा कर राते बिताने को मजबूर हैं। वही गुरुवार साढ़े छह बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।
मंगलवार सुबह नौ बजे तरबगंज ग्रामीण उपकेन्द्र के तहत आजादनगर बाजार में लगे ट्रांसफार्मर की जर्जर केबल व एल टी खूंटी जल जाने से बत्ती गुल हो गई।जिसे जेई से बाजार वासियों की शिकायत करने के बाद काफी मशक्कत करने के बाद बार – बार जुडवाया गया। लेकिन दस मिनट के भीतर केबल जलती रही। जिससे तीन दिनों में सिर्फ छह घंटे बिजली लोगों को मिल सकी। लोगों में काफी नाराजगी रही। बाजार के महिला, बुजुर्ग, बच्चों व लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग रातजगा कर राते गुजारने को विवश रहे। वही गुरुवार शाम को विधुत विभाग द्वारा नई केबल व एल टी खूंटी टांसफार्मर पर बदली गई। बाजार के शिवकुमार शुक्ला व जय प्रकाश ने कहा कि जो कमी थी।वह जानकारी विभाग के लोगों को ही पता था। अगर समय से ठीक हो जाता तो लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़ता अवर अभियंता सत्यम सिंह ने कहा कि केबल व खूंटी लगवाया जा रहा है। लगने के बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

