गोंडा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज दानिश हसनैन ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों की साफ-सफाई,भोजनालय और पेयजल की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को विधिक सहायता से संबंधित जानकारियां दीं। निरीक्षण के दौरान जेलर शिव प्रताप मिश्रा,डिप्टी चीफ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिसटेंट एलएडीसी बृज लाल तिवारी,प्रभात श्रीवास्तव व लिपिक अंकित वर्मा मौजूद रहे।

इससे पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने आगामी 13 जुलाई को होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों व बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपस्थित सभी अधिकारियों को लोक अदालत के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

