गोंडा।महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से ग्रीष्मकालीन संस्कार गीतों की प्रस्तुति परक 15 दिवसीय कार्यशाला समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरबगंज ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियां ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र,स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय संस्थापक पूर्व विधायक स्वर्गीय शीतला प्रसाद सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि संस्कार गीत,मानव जीवन की यर्थाथ एवं नैसर्गिक अभिव्यक्ति का एक सशक्त साधन हैं।लोक-जीवन की सम्पूर्ण अभिव्यक्ति करना संस्कारों का मुख्य उद्देश्य हैं। संस्कार गीतों में साधारण ग्रामीण जीवन के पहलुओं की सहज एवं सरल व्याख्या मिलती है। इन गीतों के माध्यम से किसी क्षेत्र के रीति-रिवाज एवं परम्पराओं को जाना जा सकता है। हमें इन गीतों को आगे बढ़ाने के लिए बल प्रदान करना होगा।
कार्यशाला के संयोजक,विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत और आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान जीवन शैली ज्यों-ज्यों आधुनिक होती जा रही है जीवन मूल्य भी बदल रहे हैं।आज संस्कार गीतों का प्रचलन कम होता जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार इन संस्कार गीतों को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रही है। इस दौरान कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक अवधी कवि एवं गायक शिवपूजन शुक्ला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यशाला की प्रशिक्षार्थियों ने देश भक्ति गीत-
हे भवानी वीणा बाजवा करो हम शहीदन कै गुणगान गावा करी।
कंहरा-सीता आवै नही कनिया,
पाँव पैजानिया बाजै नाय।
पर्यावरण संरक्षण गीत-
अमवां न काटेव इमिलिया न काटेव
काटेव न महुआ कै डारी हो…
आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने अपने प्रभारी लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन में मुख्य अतिथि को गॉड ऑफ़ ऑनर दिया।मुख्य अतिथि ने रुचि शर्मा,तुषा शुक्ला,रागिनी दुबे,अनीता चौहान,क्रांति,मनीषा,रूपाली शर्मा,मोनिका जायसवाल,अनुष्का पांडेय,नेहा मोदनवाल,साक्षी,काजल हरीश दुबे,विकास पांडे आदि दो दर्जन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया।इस अवसर पर नगर पंचायत बेलसर अध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज सिंह,रामनाथ पांडेय,तेज प्रताप सिंह,विजय बहादुर सिंह, संग्राम सिंह प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य,राजेश सिंह संयुक्त मंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ,मन्नू सिंह सभासद,पवन कुमार सिंह,वागीश पांडे,डॉ मनीष पांडे,संतोष दुबे,दीपक उपाध्याय,आचार्य दीपक शुक्ला,रामेश्वर प्रताप सिंह,आदि उपस्थित रहे।

