इमरान अहमद
गोंडा।गोंडा संसदीय सीट से जीत की हैट्रिक लगाने वाले सांसद कीर्ति वर्धन सिंह को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने की खबर सुनते ही देवीपाटन मंडल के भाजपाई खुशी से झूम उठे।सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को राज्य मंत्री बनाने के लिए एनडीए सरकार ने दिल्ली बुलाया है।जहाँ रविवार शाम को सांसद श्री सिह राज्य मंत्री बनाएं जाएंगे।
श्री सिंह के पिता आनंद सिह गोंडा राजनीति के पुरोधा रहे।माना जाता है कि गोंडा की राजनीति उनके इशारे पर ही चलती रही है।वह कांग्रेस व सपा से चुनाव जीते और कीर्तिवर्धन सिंह पहला चुनाव 1998 से सपा से लड़कर सांसद बने।वहीं 1999 में बृजभूशण शरण सिह से चुनाव हार गये।2004 में सपा से श्री सिंह एक बार फ़िर चुनाव जीते।वहीं 2009 में हुए चुनाव में कीर्तिवर्धन सिंह बेनी वर्मा से हार गये। 2014 में एक बार राजा भैया फ़िर भाजपा से सांसद बने,दोबारा 2019 में राजा भैया भाजपा से सांसद बने और इस बार लगातार तीसरी बार राजा भैया सांसद बने।जिन्हें एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री बनने का न्योता भेजा गया है। वर्ष 2009 के बाद यह पहली बार होगा जब केंद्र सरकार में देवीपाटन मंडल को भागीदारी मिलेगी। कीर्तिवर्धन सिंह को मंत्री बनाए जाने का निमंत्रण मिलने के बाद जिले में जश्न का माहौल है। कीर्तिवर्धन सिंह को प्रधानमंत्री मोदी का करीबी माना जाता है।
वर्ष 2014 तथा वर्ष 2019 के बाद वह इस बार भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। 2024 में उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की श्रेया वर्मा को करीब 47 हजार मतों से पराजित कर जीत की हैट्रिक लगाई है।इसके पहले वर्ष 2009 में यूपीए सरकार में गोंडा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने वाले स्व बेनी प्रसाद वर्मा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। जिन्हें मनमोहन सरकार में उन्हे केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाया गया था। हालांकि वर्ष 2014 और 2019 में मोदी सरकार की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाने वाले देवीपाटन मंडल की झोली खाली रह गयी थी।भारत सरकार के मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा की तरफ से कीर्ति वर्धन सिंह को मंत्री बनने का निमंत्रण पत्र भेजा गया है। रविवार को एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्हे राज्यमंत्री पद पर शपथ लेने के लिए बुलाया गया है। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को मंत्री बनाए जाने का निमंत्रण मिलने के बाद जिले में जश्न का माहौल है।उनके मंत्री बनाए जाने की खबर सुनते ही समर्थक खुशी से झूम उठे,भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर,भाजपा नेता भरत सिंह,सभासद वैभव सिंह,पटेल नगर सभासद अखंड प्रताप सिंह,राजेश मौर्या,अब्दुल मन्नन,गोपी,निसार अहमद सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।

