अतीक़ राईन
गोण्डा।सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राएं परिणाम देखकर झूम उठे। मनकापुर क्षेत्र के अलग-अलग विद्यालयों में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का बेहतर परिणाम देखने को मिला है। सेंट माईकल स्कूल मनकापुर आईटीआई की बारहवीं की छात्रा श्रेया गुप्ता ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दीपांशु पाण्डेय को 94.60 प्रतिशत, कृष्णा प्रसाद पाल को 93.80 व यशवर्धन को भी 93.40 प्रतिशत अंक मिला है।
इसी क्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय की बारहवीं की छात्रा दीपाली शर्मा ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सबसे अधिक अंक हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर आदर्श पाठक को 93.40 प्रतिशत अंक मिला है। तीसरे नंबर पर श्याम प्रकाश शुक्ल को 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। बताते चलें कि इस विद्यालय में बारहवीं के कुल 72 छात्र परीक्षा में बैठे थे,सभी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हो गये। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। वहीं केंद्रीय विद्यालय मनकापुर आईटीआई का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा है। इस विद्यालय में कुल 35 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दिया था जिसमें 22 साईंस व 13 कामर्स के थे। सभी छात्र छात्राऐं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें पहला स्थान कामर्स के छात्र दिव्यांग सोनी को 91.40 प्रतिशत अंक मिला है। वहीं साईंस में रितिक पाण्डेय को 87.40 प्रतिशत अंक मिला है। इसी क्रम में महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज के मनकापुर की छात्रा सुरभि उपाध्याय जो विज्ञान वर्ग से हैं,उनको 88.50 प्रतिशत अंक मिला है। हाईस्कूल परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा श्रद्धा श्रीवास्तव को 95.83 प्रतिशत अंक मिला है जिन्होंने इस विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर रंजना मौर्या को 95 प्रतिशत अंक मिला है। केन्द्रीय विद्यालय आईटीआई की छात्रा श्रद्धा ने 90.20 अंक प्राप्त किया है। रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राएं परिणाम देखकर झूम उठे।

