वजीरगंज,गोंडा।थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट गांव में बालेश्वरगंज दुर्जनपुर घाट मार्ग पर सड़क किनारे लगे हरे पेड़ को दबंगों ने काट कर गिरा दिया।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई तो उन्होंने राजस्व और वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
बताते चलें कि इन दोनों दुर्जनपुर घाट क्षेत्र में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। अब तक दर्जनों पेड़ काटे जा चुके हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री सड़क के किनारे लगे विशाल गूलर के पेड़ पर इन लकड़ी माफियाओं का आरा तब तक चलता रहा जब तक कि पेड़ धराशाई नहीं हो गया। मामले की शिकायत ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से की तो दबंग लकड़ी माफिया मौके से गायब हो गए। अब गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम मौके की जांच कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेगी। लेखपाल संदीप यादव ने इसकी पुष्टि की है।

