गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपु।संदिग्ध परिस्थितियों में गांव किनारे जंगल में 35 वर्षीय युवक की लाश पेड से बंधी रस्सी के फंदे से लटकती हुई मिली।पुलिस ने लाश को पी एम के लिए भेज दिया गया है।
बताते चलें कि पूरा मामला थाना सादुल्लाह नगर थाने के ग्राम पंचायत मद्दोघाट निवासी विजय कुमार भारती पुत्र राम लक्षन उम्र 35 घर पर ही वेल्डिंग की दुकान करता था।
शनिवार सुबह सात बजे स्नान पूजा पाठ कर होटल पर चाय पीने के लिए घर से सात बजे निकला था । गांव के बाहर अमघटी जंगल में लाश को पेड़ से झूलता देख कर जंगल मे लकड़ी बीनने गई महिलाए दंग रहे गई उन लोगों ने शोर मचाया जिससे राहगीर व ग्रामीण इंक्ठा हो गए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की पहचान विजय कुमार भारती के रूप में किया गया जब इस की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।मृतक के परिजन की पत्नी कुशमा बेटों शिवम व ओम का रो रोकर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह ने बताया कि सूचना है लाश पी एम के लिए भेज दिया गया है।

