गोण्डा।कोतवाली देहात क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अपने खेतों से छुट्टा पशुओं को हांकने गए एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे की भनक लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस व देहात पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार को कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के बकठोरवा मौजे के बाबापुरवा निवासी मिश्रीलाल पुत्र भगवानदीन दोपहर अपने खेतों म़े पानी चला रहा था। तभी वहां घूम रहे छुट्टा पशुओं को देख उसे अपने खेतों से हांकने लगा और हांकते हुए वह करीब के रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा। परिजन अशरफी लाल ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक पर जैसे पहुंचा उसी वक्त अचानक ट्रेन आ गई। जिससे वह उसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रेन की चपेट में इने से मृतक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। जिससे वहां देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना की सूचना परिजनों को लगते ही गांव में कोहराम मच गया। फिलहाल मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस व देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

