गोंडा।महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कालेज बेलसर के श्रीराम सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप योजना अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।

श्री सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शिक्षित युवा वर्ग अपनी भागीदारी को समझें और मतदाताओं को जागरूक करें। लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व होता है। विद्यालय में गठित मतदाता साक्षरता क्लब के नोडल चंद्रशेखर ने मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्यों को उनके कार्यों के विषय में बताते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने में विशेष योगदान देने पर बल दिया। इस दौरान नए मतदाता राकेश आर्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वहीं छात्र – छात्राओं को मतदाता जागरूकता का संकल्प भी दिलाया गया। इस विद्यालय में मतदाता जागरूकता वाल व सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया गया। एनसीसी कैडेट प्रभारी आनंद कुमार पाण्डेय, शिक्षक अशोक कुमार, राजेश चंद्र पांडेय, रंजीत कुमार एनसीसी कैडेट्स , स्काउट गाइड व कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

