गोंडा।रविवार को जिला चिकित्सालय,मेडिकल कालेज चिकित्सालय, के साथ साथ वर्तमान में महिला जिला चिकित्सालय में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत मोहम्मद इस्लाम सेवा निवृत्त हो गए। वे 16 दिसंबर वर्ष 1986 में इलेक्ट्रीशियन के पद पर जिला चिकित्सालय में नियुक्त हुए थे। 23 दिसंबर को उन्हें जिला चिकित्सालय से स्थानांतरण कर जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया था। उनके कार्यों और अनुभव को देखते हुए मेडिकल कालेज प्रशासन ने उनसे अपनी सेवाएं ली।

मौजूदा समय में वे दोनो जगह का कार्य देख रहे थे। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य ने व्यक्तिगत विदाई समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने मोहम्मद इस्लाम को बुके देकर उनका स्वागत किया। और उनके कार्यों की तारीफ करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग और समर्पित रहने वाला कर्मचारी बताया। विदाई समारोह में मौजूद कार्यालय कर्मचारियों को उनसे सीख लेकर कार्य करने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉक्टर कुलदीप पांडे ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया और कहा कि इतना समर्पित और ईमानदार व्यक्ति समाज में मिलना मुश्किल है। हम इनके अनुभव की सेवाएं मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में लेते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ धनंजय श्रीकांत कोटस्थाने, नोडल डॉक्टर कुलदीप पांडे, वरिष्ठ लिपिक मेडिकल कालेज बी० बी० सिंह, बिलाल अहमद, मैनेजर अनिल वर्मा ,अमरेश तिवारी फार्मासिस्ट सुधाकर पांडेय मौजूद रहे।

