गोण्डा।फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह का आयोजन अनादि काल से चलता आ रहा है। गुरु की दीक्षा पाने के बाद विद्यार्थी राज दरबार में जाते थे उनका राजतिलक किया जाता था।

उच्च प्राथमिक और प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने नृत्य और मनमोहक कार्यक्रमो के माध्यम से अभिभावकों को लोहा मनवाया। छात्रों को दीक्षांत समारोह में डॉक्टर डी०के० राव, डाक अधीक्षक किरण सिंह,पी० पी० यादव,अविनाश सिंह व विद्यालय के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर नन्हें-मुन्हे बच्चों को उनके परीक्षा में सफलता की उपलब्धि का प्रमाण पत्र वितरण किया। और छात्रों को आशीष देते हुए शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला।

शिक्षा चंद पन्नों की मात्र डिग्री नही होती बल्कि जीवन को सुलभ बनाने व सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा का महत्व अतुलनीय है। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधिका श्नीता सिंह ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। और विद्यालय की प्रधानाचार्या शैव्या मिश्रा, उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, समन्वयक सौम्या द्विवेदी, विद्यालय निरीक्षक ज्योति चौरसिया, ऑफिस निरीक्षक हर्षित सिंह, राहुल पांडेय, और अध्यापक गण ज्ञानेंद्र सिंह , चांदनी दुबे, नागेंद्र सिंह, अजीम शमीम, राजन सिंह, शुभम श्रीवास्तव, सोनू शुक्ला, अंजली , निशी, दिनेश सोनी, सुषमा, संगीता, दिव्या सिंह , श्वेता इस मौके पर मौजूद रहीं।

