गोण्डा।वजीरगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत वजीरगंज के ग्राम प्रधान सुशील जायसवाल ने बुधवार को डीएम से मिलकर एक प्रार्थना पत्र दिया है। दिए गए प्रार्थना पत्र में वजीरगंज की ऐतिहासिक धरोहर बारादरी व कोडर झील को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की है। प्रधान ने दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है,कि कोंडर झील व बारादरी ऐतिहासिक धरोहर है। इसके विकास से भविष्य में पर्यटन की बड़ी संभावनाएं हैं।
आगे पत्र में प्रधान ने लिखा है कि योग के जनक महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली कोंडर झील है। जिसकी सतह को स्पर्श करती बारादरी भी है। यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित अरगा-पार्वती पक्षी विहार भी है। इन स्थलों से अयोध्या धाम की दूरी करीब 22 किलोमीटर व एयरपोर्ट की दूरी 25 किलोमीटर इस स्थान से जिला मुख्यालय की दूरी 25 किलोमीटर है। पर्यटन स्थल बनाए जाने से आसपास क्षेत्र के लोगों को रोजगार के साथ भविष्य में बड़ी संभावनाएं मिलेगी। और इसी के साथ ही राजस्व की भी बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

