वीरेंद्र सिंह सेंगर
जगम्मनपुर,जालौन।जिले के माधौगढ़ ब्लॉक की ग्राम रामपुरा जगम्मनपुर के वार्ड नंबर 9 की दलित बस्ती में बीते एक माह से बिजली वाले नालों की सप्लाई पूरी तरह बंद है। जिससे लगभग 200 घरों में लोग दो बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
जहां एक तरफ भाजपा सरकार घर-घर पानी पहुंचाने का संकल्प लिए है, और वहीं दूसरी तरफ कुछ जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार की योजना पर पलीता लगाया जा रहा है। जिसका खामियाजा दलित बस्ती एक महीने से भुगत रहे है। और इंतजार भी हैं कि चुनाव आने पर शायद समस्या का समाधान हो जाएगा,लेकिन वहीं लोकसभा का चुनाव के चलते विपक्षी सरकार के बारे में तरह-तरह की बातें करने में लगे हैं। जिसका प्रतिकूल प्रभाव देखा जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं। जो दलित बस्ती में एक महीने से पानी की सप्लाई बंद है। जिसके कारण सैकड़ों दलित बस्ती के लोगों ने मीडिया के जरिए उच्च अधिकारियों को अपनी आवाज उठाते हुए मांग की है कि दलित बस्ती में पानी जल्द से जल्द चालू नहीं किया गया तो हम लोग सभी जिला अधिकारी के यहां अपनी फरियाद लेकर जाएंगे।

