अतीक राईन
मनकापुर।बुधवार को मनकापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है,पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार रात मनकापुर पुलिस कस्बे में भ्रमण पर निकली थी,इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुआ की रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम बन्दरहा गिलुवा गांव के मोड़ पर चार-पांच लोग खड़े होकर आपस में बात कर रहें हैं साथ ही उनके पास एक बड़ा कपड़े का गट्ठर मौजूद है।जिसे देखकर संदिग्धता प्रतीत हो रही।मुखबिर खास की सूचना मिलते ही मनकापुर में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश राही तत्परता दिखाते हुए मय फोर्स के साथ निकल दिए।जहां मौजूद पांच आरोपियों को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ किया।पुलिस के पूछताछ करने पर पाँचों आरोपियों ने अपना नाम व पते के रूप में बलरामपुर जनपद के सादुल्लाहनगर थाना अंतर्गत जिगनी मद्दो भट्टा के रहने लड्डन पुत्र मो० सई उर्फ काने,मुजफ्फरनगर जनपद अंतर्गत मीरापुर थाना क्षेत्र के सम्भलहेडा गांव के रहने वाले लोग मोoनसीम उर्फ वसीम कुरैशी पुत्र मोo याकूब,मोo तौसीम उर्फ काला पुत्र स्व० याकूब,मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के तेवड़ा गांव के रहने वाले दानिश पुत्र चाँद और मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्भलहेडा गांव के रहने वाले नवाब अली पुत्र अल्ला मेहर बताया।पकड़े गए लोगों ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया की हम लोग फेरी के आड़ में गांजा बेचने का काम करते हैं।जब पुलिस ने आरोपियों की जामा तलाशी ली तो इस दौरान उनके कब्जे से 10 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा,दो अवैध तमंचा 315 बोर,दो जीवित कारतूस 315 बोर,एक अवैध तमंचा 32 बोर और दो जीवित कारतूस 32 बोर बरामद हुआ।
आरोपियों के गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अखिलेश राही,हेड कांस्टेबल वरिन्द्र कुमार,विजय नाथ,सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,रवीश कुमार,रणवीर गौतम,कांस्टेबल लाल बहादुर और अंकित शर्मा शामिल रहे।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना किया गया है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का अपना आपराधिक इतिहास भी है।इनके खिलाफ गोंडा, बलरामपुर,मुजफ्फरनगर के अलग-अलग थाना में विभिन्न गंभीर मुकदमे पंजीकृत हैं।

