कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कस्बे के बस स्टैंड चौराहे के पास सड़क के बीचों बीच बना गड्ढा जानलेवा बना था। जिसकी खबर यूपी लाइव टाइम ने प्रमुखता से उठाया था। सोमवार को विभागीय अधिकारियों ने उक्त गड्ढे को राबिश और ईंट से दुरुस्त करा दिया है।
बताते चलें कि जानलेवा गड्डा किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा था और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण सड़क के बीच बने इस गड्ढे से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन का आवागमन होता है। इस सड़क की मरम्मत के लिए इलाकाई लोगों ने आवाज उठाई थी। आरोप लगाया था कि शीघ्र इसकी मरम्मत न होने पर किसी बड़ी दुर्घटना के घटित होने की आशंका जताते हुए इस जानलेवा गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराये जाने की मांग की थी। इस समस्या के संबंध में “सड़क में बना जानलेवा गड्डा हादसे को दे रहा दावत”राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को हो रही परेशानी की खबर लगाई गई थी। खबर लगने के बाद जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी हरकत में आए और समस्या को गंभीरता से लेते हुए राबिश और ईंट के टुकड़ों गड्ढे को पटवाने के काम किया है। फिलहाल इससे लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन राहगीरों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग का यह प्रयास नाकाफी है। सड़क पर स्थित यह जानलेवा गड्ढे की डामर और अन्य सामग्री से मरम्मत कराये जाने की मांग की है।

