गोण्डा।शनिवार को एलबीएस डिग्री कॉलेज के छात्रों ने इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह व शिवम मझवार की अगुवाई में प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि निशुल्क टैबलेट स्मार्टफोन न मिलने पर डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर बिनोद प्रताप सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। छात्रों का आरोप है कि श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में छात्रों को नि: शुल्क टैबलेट, स्मार्टफोन योजना के लाभ से वंचित क्यों किया जा रहा हैं।
वर्ष 2022-23 के बी० ए०, बी०एससी० व बी०काम० उत्तीर्ण छात्रों को नि: शुल्क टैबलेट स्मार्टफोन योजना का लाभ दिया जाना था। लेकिन डॉ० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा परिवर्तन करके 2023-24 में अध्ययन कर रहे बी०ए०, बी०एससी०, बी०कॉम०, बी०एससी०, एग्रीकल्चर व बी० सी० ए० सेमेस्टर के छात्रों को इसका लाभ दिया जा रहा हैं। इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि छात्रों की मांग उचित है। इसीलिए उनके समर्थन में प्रदर्शन किया गया है, और उनकी लड़ाई जारी है, और हमारा समर्थन रहेगा। इस बाबत जिलाधिकारी अध्यक्ष प्रबंध समिति श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, उपाध्यक्ष प्रबंध समिति व सचिव प्रबंध समिति व मुख्य नियंता को संबोधित करते हुए कॉलेज प्रशासन के प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया है, और कॉलेज प्रशासन से मांग की गई है, कि 2 दिन के अंदर सुधार कर सूची जारी की जाए। जिससे सभी छात्रों को नि: शुल्क टैबलेट स्मार्टफोन योजना लाभ मिल सके। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आयुष मिश्रा, हरि ओम चोबे, मोहित चोबे, निशा, सिमरन, आंशिक, रुचि ओझा, शालू तिवारी, अंकित सिंह, प्रिया सोनकर, काजल सिंह, अंचल दुबे, अंजली रहीं।

