दुबहा बाजार,गोण्डा।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिले के आला हाकिमों ने कमर कस ली है।बुधवार को कौड़िया बाजार थाने की पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ दुबहा बाजार चौकी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन कर इलाकाई पुलिस ने स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल,थानाध्यक्ष कौड़िया बाजार अंकुर वर्मा,चौकी इंचार्ज दुबहा बाजार गोपाल सिंह ने भारी संख्या में पुलिस जवान व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ दुबहा बाजार,सहरिया कला में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को आश्वस्त किया।फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन कर पुलिस अधीक्षक ने लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।और लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने व आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को संपन्न करने का संदेश दिया गया।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज के साथ दुबहा बाजार क्षेत्र में मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

