गोंडा।मंगलवार को झंझरी ब्लॉक के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दो दिन पहले नाबार्ड और पंख एनजीओ के सहयोग से एनआरएलएम डिपार्टमेंट के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर किरण राव व विशिष्ट अतिथि रुचि मोदी एडवोकेट ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण की जानकारी दी। डॉक्टर किरण राव ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके हक व अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। और कहा कि जिस प्रकार से अपना कार्य दिल लगाकर करती है,उसी तरह से आप को अपने स्वास्थ पर भी ध्यान देना उतना ही आवश्यक है।जितना की अन्य कार्य। रुचि मोदी एडवोकेट व समाज सेविका ने महिलाओं को उनके अधिकार कानूनी ज्ञान से भी रूबरू कराया।और स्वनिर्मित प्रोडेक्ट की सराहना करते हुए अरगा ब्रांड की प्रशंसा की।

महिलाओं को आश्वस्त करते हुए रूची मोदी आप की बहन के रूप में आप के साथ है। कार्यक्रम के आयोजक डीडीएम नाबार्ड ने महिलाओं को बताया की नाबार्ड आगे इसी तरह से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मान देने व उनको स्वालंबी बनाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। कार्यक्रम का टेक्निकल सपोर्ट पंख एनजीओ के द्वार आयोजित कार्यक्रम के संचालन कर रहे प्रोजेक्ट मैनेजर राजमंगल सिंह ने महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि हम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। गोंडा में नाबार्ड द्वारा बनाए गए महिला एफपीओ कोभी शील्ड के साथ सम्मान दिलाने का कार्य किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डीपी एफ पी ओ के बारे में जानकारी देते हुए बताया महिला का यह एफपीओ प्रदेश का दूसरा एफपीओ है जो नाबार्ड के द्वारा बनाया गया है। एफपीओ के अध्यक्ष साधना ने बताया इस वर्ष हमारा टर्नओवर 35 लाख रुपए का हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झंझरी ब्लॉक और बेलसर ब्लॉक की महिलाएं मौजूद रही।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एफपीओ परसपुर , उषा मां दुर्गा एसएचजी झंझरी, सबीना सरिता स्वयं सहायता समूह, खुशबू ममता स्वयं सहायता समूह को शील्ड देकर सम्मानित किया गया यह महिलाएं अरगा ब्रांड के अंतर्गत कार्य कर रही है। वहीं दो दर्जन से अधिक स्वयं सहायता समूह को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करने का काम किया गया है। टेक्निकल सपोर्ट में पंख एनजीओ के वालंटियर शुभम यादव,अजन्य प्रताप सिंह,राजवीर सिंह,आदित्य पांडे, एनआरएलएम डिपार्मेंट से रोहित श्रीवास्तव डीपीएम मौजूद रहे।

