बाराबंकी।मनरेगा योजना के तहत मसौली ब्लाक की ग्राम पंचायत दादरा मे निर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन शनिवार को बीडीओ डा0 संस्कृता मिश्रा ने फीता काटकर किया। और सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे उचित दर दुकानों के लिए बहुत अच्छा कार्य बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन वितरण की दुकानों को माडल बनाने के उद्देश्य से अन्नपूर्णा भवन बनवाने का खाका तैयार किया जिसके तहत पहले क्रम मे प्रत्येक ब्लाक मे पांच पांच भवन बनना था। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत दादरा मे बनकर तैयार हुई पहली अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन करते खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि अन्नपूर्णा मॉडल की दुकानों में राशनकार्ड धारकों को निर्धारित तिथियों में खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा। और इलेक्ट्रॉनिक कांटे और ई-पॉस मशीन से वितरण होगा, जिससे पारदर्शिता रहेगी।ग्रामीणों को आवश्यकताओं के अनुरूप एक स्थान पर कई सुविधाएं उपलब्ध हो जाने से लोगों के समय की बचत होगी। खण्ड विकास अधिकारी डा0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि अन्नपूर्णा उचित दर की दुकान एवं जनसुविधा केन्द्र में आय,जाति,जन्म,निवास प्रमाण पत्र,आधार,पेंशन और अन्य सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी।
ग्राम प्रधान मुबीन सिकंदर ने कहा कि गांव में 1284 पात्र गृहस्थी और 116 अंत्योदय को यहां राशन वितरित किया जाएगा।यहां राशन कार्ड धारकों को राशन के साथ जन सेवा केंद्र में बिजली बिल का भुगतान,पीएम वाणी के अंतर्गत ब्रॉडबैंड की सुविधा और किराना का सामान भी मिलेगा।इस मौके पर अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास,पंचायत सचिव उत्तम वर्मा,कोटेदार सरोज वर्मा,आमीन सिकंदर,तकनीकी सहायक अजय कुमार वर्मा,अनिल दुबे,आपरेटर प्रदीप कुमार वाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।

