बाराबंकी,रामसनेहीघाट।शुक्रवार को कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर की प्रधानाचार्या डॉक्टर फरज़ाना शकील अली को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपर डायरेक्टर जनरल उत्तर प्रदेश पुलिस रश्मि श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। डॉक्टर फरज़ाना एक शिक्षाविद के रूप में 31 वर्षों का विविध अनुभव रखती हैं। तिलंगाना सूबे के हैदराबाद निवासिनी फरज़ाना की शिक्षा दिल्ली में हुई। उन्होंने उच्च शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की।
वो अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां और कार्य क्षेत्र संबंधित दायित्वों को बखूबी निभा रही हैं। मौजूदा समय में वो सहोदया बाराबंकी क्लस्टर की सचिव भी है और सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र प्रयागराज , नोएडा, दिल्ली और भोपाल द्वारा चयनित मास्टर ट्रेनर भी । स्कूल विकास और मूल्यांकन व समावेशी शिक्षा पर ऑनलाइन सीबीएसई प्रशिक्षण के लिए उन्होंने सामग्री भी लिखी है।
डाक्टर फरजाना जीवविज्ञान में डॉक्टरेट, बॉटनी शिक्षा में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। शोध, मार्गदर्शन और परामर्श, समावेशी शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रौद्योगिकी और नवाचार में गहरी रुचि है। उन्होंने सीबीएसई, सीएईआर, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, आईआईएम, आईआईटी, एनयूइपीए, आइसीटीआरसी, एनआईपीसीसीडी और सीआईआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन,कार्यशालाएं,नेतृत्व कार्यक्रम,प्रबंधन विकास कार्यक्रम और सेमिनारों में भाग लिया है।सीबीएसई संसाधन व्यक्ति के रूप में उन्होंने शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन,मूल्यशिक्षा,जीवन कौशल,किशोरी विषय,समावेशी शिक्षा,मार्गदर्शन और परामर्श,मूल्यांकन के पुनरावलोकन,राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020,तनाव प्रबंधन,बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा,21वीं सदी के कौशल आदि कई विषयों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रधानाचार्यो और शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है।
सीबीएसई-सीओ ई-प्रयागराज के संसाधन व्यक्ति के रूप में…उन्होंने प्रयागराज क्षेत्र के 2100 प्रधानाध्यापकों को शैक्षिक नेतृत्व में प्रशिक्षित किया है।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं।वे लखनऊ के प्रतिष्ठित विद्यालयों की फाउंडर प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं। और विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य भी हैं।बाराबंकी और बहराइच क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को शीर्ष तक ले जाने में उनका बड़ा योगदान है।राष्ट्रीय स्तर पर वो निजी स्कूलों एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय सलाहकार भी हैं, और प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल रही हैं।

