जगम्मनपुर,जालौन।शनिवार को मौसम की आंख मिचौली के खेल में रात्र से हो रही बारिश के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षा में भी इसका असर देखने को मिला। कारण सुबह से हो रही बारिश के चलते परीक्षार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए व्याकुल दिखे। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले हड़बड़ाहट में पहुंचते दिखाई दिए। वहीं कुछ परीक्षार्थी तो समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्रो पर पहुंच चुके थे। जिनके चेहरों पर चिंता और हड़बड़ाहट साफ दिखाई देता रहा।
यूपी लाइव टाइम 24×7 की टीम ने जिले के परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। तो जालौन जनपद के माधौगढ़ क्षेत्र के जगमनपुर स्थित राजमाता वैश्नों देवी जू देव इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी समय से लगभग डेढ़ से 2 घंटे पहले ही पहुंचते दिखाई दिए। पश्चिमी बिक्षोभ के कारण बने खतरनाक मानसून का असर परीक्षार्थियों के चेहरों पर दिखाई दिया। जिससे वह अपने-अपने परीक्षा का केंद्रों पर समय से पूर्व पहुंचे।

