गोंडा।जिले के वाशिंदो को अब खान-पान व पेयजल का ध्यान रखते हुए जिले के रानी बाजार में विभिन्न सामग्री रियायती दर पर उपलब्ध कराते हुए लोगों को सहूलियतें दी जायेगीं। प्रज्ञा इंटरप्राइजेज के प्रोपाराइटर पवन जायसवाल ने यूपी लाइव टाइम (24×7) को बताया कि आम लोगों को विभिन्न सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना मेरा मकसद है।
इसलिए शहर के रानी बाजार रेलवे स्टेशन रोड पर गुरुवार को प्रज्ञा इंटरप्राइजेज का उद्घाटन पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श दात्री समिति के सदस्य व भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने फीता काट नारियल फोड़कर किया । इस मौके पर आरपीएफ पोस्ट कमांडर नरेंद्र कुमार सिंह, प्लेटफॉर्म निरीक्षक के एल यादव, पेंशनर्स कल्याण संस्था के अनिल श्रीवास्तव, के•बी• सिंह, जायसवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, अनूप जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, पंकज सिन्हा, डॉ राजीव चौरसिया, बृजेश सिंह, रवि जायसवाल, इस्लाम, बच्चा जायसवाल, आशीष जायसवाल, लायंस क्लब से अमित पांडे, अखिल भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव त्रिपाठी, पत्रकार नरेंद्र लाल गुप्ता, अशोक पाठक, कल्पराम त्रिपाठी, उमानाथ तिवारी, रोहित तिवारी, समरपाल यादव, अमित पांडे, पिंटू तिवारी, पंकज भारती, अतुल श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र जायसवाल, मनीष गोस्वामी, महेंद्र यादव, उमेश, मुकेश जायसवाल, दानिश, संतोष शुक्ला, इरतिजा हुसैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रज्ञा इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर पवन जायसवाल ने आतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

