खरगूपुर,गोंडा।धोखाधड़ी कर बैंक खाते से दो लाख रुपए एक व्यक्ति ने अपने नाम ट्रांसफर कर लिया।पुलिस में शिकायत के बावजूद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई।पीड़ित व्यक्ति ने डीआईजी सहित पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कर करवाई किए जाने की मांग की है।
मामला खरगूपुर थाना के ग्राम रामनगर का है। यहां के रहने वाले मायाराम ने डीआईजी को भेजे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि 17 जून 23 को उसके पिता रक्षा राम के इंडियन बैंक शाखा जानकी नगर के खाते से धोखा घड़ी कर सं झ व ल गांव के अशोक कुमार नामक व्यक्ति ने दो लख रुपए अपने नाम ट्रांसफर कर लिया। इसके कुछ दिन बाद ही पिता रक्षा राम की मौत हो गई। जालसाजी कर उसके पिता के खाते से निकलवाए गए उक्त रुपए की वापसी का दबाव बनाने पर आरोपित अशोक तिवारी द्वारा किसी तरह एक लख रुपए मायाराम की बहन राजकुमारी के खाते में ट्रांसफर कर दिया लेकिन बाकी एक लख रुपए अब तक नहीं दिया। इस संबंध में पीड़ित मायाराम ने स्थानीय थाने में आरोपित के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने उसे जानकी नगर चौकी भेज दिया और कोई कर वाली अब तक नहीं की गई। पीड़ित व्यक्ति ने डीआईजी तथा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की । इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि शिकायत मिली थी जांच की गई तो आरोप निराधार पाया गया आरोपित तथा खाताधारक रक्षा राम के बीच आपसी सामंजस के उपरांत लेनदेन हुआ था।

