गोंडा।24 फरवरी से लेकर के 5 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान के निमित्त भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित सभी को गांव गांव वार्ड -वार्ड जाकर से संपर्क करें।भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान 24 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक चलेगा। अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ताओ को लाभार्थी से संपर्क करने के साथ 963800 2024 पर मिस्ड कॉल भी करवाएं और लाभार्थी की सेल्फी लेकर उसको सरल ऐप पर अपलोड करना है।

पड़री कृपाल मंडल की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा पट्टू ने कहा कि 2014 की लोकसभा में प्रचंड बहुमत आने के बाद से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता ही है। जो सत्ता में रहने के बावजूद भी जनता के बीच निरंतर संपर्क करते चले आ रहे है।भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा भाव से हर समय हर काल में जनता के बीच उपलब्ध रहता है।
निरंतर संवाद एवं संपर्क के कारण से ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सर्वाधिक बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है।विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना में सदैव राष्ट्र प्रथम का भाव रहता है।
उनके लिए देश में सिर्फ गरीब, युवा, महिला और किसान ये चार ही जातियां हैं, और इनका उत्थान ही देश का उत्थान है।
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा एवं संचालन व संयोजन अभियान संयोजक अरविंद पाठक ने किया । कार्यशाला में मंडल महामंत्री रक्षा राम पाठक अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामलोचन पासवान पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रामनिवास वर्मा सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक,शक्ति केंद्र प्रभारी आईटी, सोशल मीडिया के संयोजक उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी अपने जिले की सभी 33 मंडलों की कार्यशालाएं संपन्न हुई।मंडल कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष अनुपम मिश्रा, नीरज मौर्य, दीपक अग्रवाल, संदीप पांडे,जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी,राकेश तिवारी, जसवंत लाल सोनकर समेत जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।

